विवादित वीडियो मामले में अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, अशोक पंडित ने की थी शिकायत 

Actor Ejaz Khan arrested in controversial video case, complained by Pandit
विवादित वीडियो मामले में अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, अशोक पंडित ने की थी शिकायत 
विवादित वीडियो मामले में अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, अशोक पंडित ने की थी शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हमेशा किसी न किसी तरह विवादों में रहने में माहिर अभिनेता एजाज खान को मुंबई क्राईम ब्रांच के सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट करने की वजह से की गई है। इस संबंध में फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने एजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को पंडित ने ही ट्विट कर एजाज खान की गिरफ्तारी की जानकारी दी। 

पंडित ने बीते 16 जुलाई को जुहू पुलिस स्टेशन को अर्जी देकर एजाज खान पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी। पंडित का कहना था कि एजाज हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। एजाज खान ने एक वीडिया में मुंबई पुलिस का भी मजाक उड़ाया था।

इस वीडियो में वह सात आरोपियों में से एक साथ नजर आया था जिन्होंने झारखंड के तबरेज अंसारी मामले के बाद विवादित टिकटॉक वीडियो बनाया था। इस संबंध में सायबर सेल का कहना है कि एजाज खान के संबंध में मिली शिकायत जांच में सही पाई गई। खान हिंदुओं-मुस्लिमों के बीच नफरत पैदा करने के उद्देश्य से वीडिया बना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे थे।  

 

Created On :   18 July 2019 2:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story