बड़ी मशक्त के बाद 25 लाख क्विंटल तुअर खपाने में कामयाब हुई सरकार, ई-नीलामी से बिकी अरहर 

After huge efforts, government successfully sale 25 lakh quintals tur
बड़ी मशक्त के बाद 25 लाख क्विंटल तुअर खपाने में कामयाब हुई सरकार, ई-नीलामी से बिकी अरहर 
बड़ी मशक्त के बाद 25 लाख क्विंटल तुअर खपाने में कामयाब हुई सरकार, ई-नीलामी से बिकी अरहर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सरकार को काफी मशक्कत के बाद साल 2016-17 में खरीदी गई 25 लाख 25 हजार क्विंटल तुअर (अरहर) को खपाने में कामयाबी मिली है। सरकार की तरफ से खरीदी गई 25 लाख 25 हजार क्विंटल तुअर में से 24 लाख 12 हजार क्विंटल तुअर की खपत हो गई है। अभी 1 लाख 13 हजार क्विंटल तुअर का इस्तेमाल होना बाकी है। प्रदेश सरकार के विपणन विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने ई नीलामी के जरिए 12 लाख 12 हजार क्विंटल तुअर बेची गई। सरकार के खाद्य व आपूर्ति तथा ग्राहक संरक्षण विभाग को 6 लाख 31 हजार क्विंटल तुअर दाल बेची गई। स्कूली शिक्षा विभाग को 1 लाख 5 हजार क्विंटल तुअर दाल और महिला व बाल विकास विभाग को 11 हजार क्विंटल तुअर दाल बेची गई है। इसके अलावा सरकार की अन्य योजनाओं के जरिए भी तुअर खपाया गया। 

अधिकारी ने कहा कि राज्य में नाफेड के जरिए तुअर खरीदी होती है लेकिन साल 2016-17 में बंपर उत्पादन होने के कारण राज्य सरकार ने अपने स्तर पर भी किसानों से तुअर खरीदने का फैसला किया था। जिसके बाद सरकार की तरफ से खरीदी गई तुअर को खपाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सरकार के विभिन्न विभागों को तुअर दी गई। वहीं राशन दुकानों पर 35 रुपए प्रति किलो की दर से तुअर दाल बेची गई। 

इस साल खरीदी जाएगी 25 लाख क्विंटल तुअर 

प्रदेश में इस साल 2018-19 में नाफेड के जरिए 15 जनवरी से तुअर खरीदी शुरू हो सकती है। राज्य में नाफेड के जरिए लगभग 25 लाख क्विंटल तुअर खरीदी किए जाने का अनुमान है। विपणन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तुअर खरीदी शुरू करने की अनुमति के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। राज्य में लगभग इस साल 100 लाख क्विंटल तुअर उत्पादन का प्राथमिक अनुमान है। राज्य में पिछले साल 2017-18 में 33 लाख 68 हजार क्विंटल तुअर 5450 रुपए की दर से खरीदी गई थी। हलांकि नाफेड ने 44 लाख 68 हजार क्विंटल तुअर खरीदने का लक्ष्य रखा था। 

एमएसपी से कीमत पर तुअर खरीदने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई - देशमुख 

प्रदेश के विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा है कि इस साल तुअर के प्रति क्विंटल 5 हजार 675 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दर पर तुअर खरीदने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जीएगी। देशमुख ने कहा कि किसान व्यापारियों को तुअर न बेचे। उन्होंने किसानों से व्यापारियों को अपना सातबारा नहीं देने को कहा है। 

Created On :   26 Dec 2018 8:59 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story