नागपुर के बाद अब मुंबई में बनेंगी रबर की सड़कें, वसई से होगी शुरुआत 

After Nagpur, now rubber roads will be built in Vasai
नागपुर के बाद अब मुंबई में बनेंगी रबर की सड़कें, वसई से होगी शुरुआत 
नागपुर के बाद अब मुंबई में बनेंगी रबर की सड़कें, वसई से होगी शुरुआत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रबर की सड़कें रेलवे के फाटकों पर फायदे का सौदा साबित हो रहीं है। इनसे होने वाले फायदों को देखते हुए नागपुर के बाद अब मुंबई के करीब स्थित विरार इलाके में भी रेलवे फाटक पर रबर की सड़क बनाई जाएगी। रबर की सड़क वाहन चालकों के लिए तो सुविधाजनक होतीं ही हैं इनके रखरखाव में भी काफी कम खर्च आता है। सामान्य सड़कों में जल्दी गड्ढे भी पड़ जाते हैं जबकि रबर की सड़कों में यह समस्या नहीं होती। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि रबर की सड़कों के फायदे को देखते हुए विरार इलाके में फाटक पर इसे बनाने का फैसला किया गया है। 

उन्होंने कहा कि रबर से बनी सड़कों की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। साथ ही इसके कई फायदे सामने आएं हैं। ठाकुर ने बताया कि वलसाड और वापी में भी रेलवे फाटक पर रबर की सड़कें बनाई जा रहीं हैं। सामान्य सड़कों पर जल्द गड्ढे बन जाते हैं। इससे यातायात काफी धीमा हो जाता है और फाटक पर गाड़ियों कों लंबा इंतजार करना पड़ता है। जबकि रबर की सड़कें जल्द खराब नहीं होतीं और खराब हुईं तो भी इसकी मरम्मत कम खर्चीली और आसान होती है। ये सड़कें रबर के 1.2 मीटर के टुकड़ों को जोड़ कर बनाई जातीं हैं। पटरी के दोनों ओर रबर पैड लगा दिए जाते हैं।

रबर की सड़के लचीली होतीं हैं जिससे रेल गाड़ियों और वाहनों के गुजरने के दौरान होने वाले घर्षण को आसानी से झेल पातीं हैं। इसे इस तरह से बनाया जाता है कि रेल पहियों से घर्षण की स्थिति में इसमें आग न पकड़े। इसके अलावा रबर की सड़क ऐसी बनाई जाती है जिस पर फिसलन न हो। रेलवे फाटकों पर रबर से बनी सड़कों का प्रयोग जिस तरह फायदेमंद  साबित हो रहा है इसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जा सकता है। 

 
 

Created On :   18 Sep 2020 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story