1 जुलाई से कृषि संजीवनी सप्ताह, फसल उत्पादन बढ़ाने और नई तकनीकी के बारे में देंगे मार्गदर्शन 

Agriculture Sanjeevani Week From July 1, There will give guidance about increasing crop production and new technology
1 जुलाई से कृषि संजीवनी सप्ताह, फसल उत्पादन बढ़ाने और नई तकनीकी के बारे में देंगे मार्गदर्शन 
1 जुलाई से कृषि संजीवनी सप्ताह, फसल उत्पादन बढ़ाने और नई तकनीकी के बारे में देंगे मार्गदर्शन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में कृषि दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 7 जुलाई के बीच कृषि संजीवनी सप्ताह मनाया जाएगा। कृषि दिवस पर 1 जुलाई को राज्य के कृषि मंत्री दादाजी भुसे, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों के खेतों में जाकर फसल उत्पादन बढ़ाने और नई तकनीकी के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। शुक्रवार को राज्य के कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक के कृषि क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनकी जयंती पर 1 जुलाई को कृषि दिवस मनाया जाता है। इस बार फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता और किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि दिवस मनाया जाएगा। भुसे ने कहा कि कृषि तकनीकी की छोटी से सुधार फसल उत्पादन बढ़ाने में परिणामकारी साबित हो सकती है। इसलिए कृषि विश्वविद्यालय और केंद्रीय संशोधन संस्थाओं द्वारा शोध किए गए आधुनिक कृषि तकनीकी किसानों तक पहुंचाएं।

कृषि संजीवनी सप्ताह के तहत जिला कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक (आत्मा) हर दिन कम से कम एक गांव में जाएंगे। जबकि उपविभागीय कृषि अधिकारी, तहसील कृषि अधिकारी हर दिन कम से कम दो गांवों में जाकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राज्य के कृषि सचिव एकनाथ डवले ने गांवों में किसानों के साथ बैठक करके नए उपक्रमों के बारे में जानकारी देने को कहा है। उन्होंने कहा कि एम किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीयन मुहिम चलाई जाए। इसके साथ ही पुरस्कार प्राप्त किसान, प्रयोगशील किसान और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले किसानों का सत्कार करके तहसील स्तर पर व्याख्यान आयोज किया जाए। 

 

Created On :   26 Jun 2020 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story