पवार को भी पता है भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन वे कांग्रेस के वकील बने हैं - मुख्यमंत्री 

Agusta Westland VVIP helicopter case : CM said pawar knows about Scam
पवार को भी पता है भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन वे कांग्रेस के वकील बने हैं - मुख्यमंत्री 
पवार को भी पता है भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन वे कांग्रेस के वकील बने हैं - मुख्यमंत्री 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले में कांग्रेस पर लगे आरोपों का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांगा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सोनिया का बचाव करने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पवार जैसे एक वकील मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवार अपने मन में जानते हैं कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन फिलहाल पवार के पास कांग्रेस की वकीली करने के सिवाय और कोई विकल्प भी नहीं हैं।

सोमवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सभी आरोपों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बात अब कोई दो राय नहीं है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में दलाली ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 225 करोड़ रुपए की दलाली तय हुई थी। जिसमें से 125 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। भ्रष्टाचार का प्रकरण परत दर परत खुल रहा है। इसमें सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का नाम सामने आ रहा है। कांग्रेस के नेता राहुल और सोनिया गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौदे में गांधी परिवार की कोई भूमिका नहीं है तो मामले में गिरफ्तार बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल ने अपने वकील को एक चिट्ठी देकर क्यों पूछा कि सोनिया के बारे में क्या-क्या सवाल आ सकते हैं। यह पूछने का कारण क्या है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले से जुड़े कागजात को केंद्र सरकार ने तैयार नहीं किया है। बल्कि सभी सबूत इटली की अदालत और छापे में जो कागज मिले हैं उसका मिलान करने के बाद इसमें से कड़ी तैयार हो रही है। जिसमें गांधी, परिवार, एपी का नाम सामने आ रहा है। यह इस बात की ओर संकेत देता है कि हेलीकाप्टर सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसी बात को अदालत के सामने कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के मामले में इटली की अदालत ने जो फैसला दिया है जिसमें सोनिया गांधी का नाम आया है। राहुल गांधी और एपी के नाम का उल्लेख हुआ है। 

 

Created On :   31 Dec 2018 1:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story