हवाई फायरिंग: चार आरोपियों पर मामला दर्ज, गिरफ्तार

Air firing: Four accused arrested, arrested
हवाई फायरिंग: चार आरोपियों पर मामला दर्ज, गिरफ्तार
हवाई फायरिंग: चार आरोपियों पर मामला दर्ज, गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/परासिया। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भगत सिंह तिराहा परासिया में हुई हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्र्ज किया है।
डीएसपी अनिल शुक्ला ने बताया कि एक महिला द्वारा फोन पर पुलिस को सूचना दी गई, कि भगत सिंह तिराहा पर कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं, इस दौरान उनका आपस में विवाद हुआ और हवाई फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया, वहीं हवाई फायरिंग के साक्ष्य तलाश की। डीएसपी के अनुसार राजा सट्टे वाले के मकान के पास बर्थडे पार्टी हो रही थी। कालोनी वासियों ने भीड़ लगने पर आपत्त्ति जताई तो उन्हें डराने के लिए आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। महिला द्वारा आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत करने पर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल आधी रात कैसे हो रही थी पार्टी
इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। रात 10 बजे के बाद सभी नगरों व ग्रामों में अनावश्यक आवाजाही पर रोक है लेकिन परासिया में आधी रात युवक सड़क पर जन्म दिन की पार्टी मना रहे थे। पुलिस को तब पता चला जब किसी महिला ने फोन कर फायरिंग की सूचना दी।

Created On :   19 Oct 2020 5:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story