जंगल में अलर्ट, बढ़ाई पेट्रोलिंग टीम , होली को लेकर वन विभाग बरत रहा एहतियात

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जंगल में अलर्ट, बढ़ाई पेट्रोलिंग टीम , होली को लेकर वन विभाग बरत रहा एहतियात

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  होली को देखते हुए वन विभाग को अलर्ट है। कर्मचारियों की गश्त  बढ़ाने के साथ कई संवेदनशील जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाये गये हैं। ताकि किसी भी तरह लकड़ी चोरी व वन्यजीवों का शिकार न हो सके। अगले 5 दिनों तक इसी तरह बंदोबस्त रहेगा। सके अलावा कुछ वाहनों की संख्या भी बढ़ाई है। जिसके कारण लंबी दूरियों पर भी गश्त टीम आसानी से पहुंच निगरानी कर रही  है।

नागपुर वन विभाग की बात करें तो इसके अंतर्गत दक्षिण उमरेड, उत्तर उमरेड, नरखेड, कोंढाडी, काटोल, हिंगणा, देवलापार, पारशिवनी, रामटेक, पवनी, कलमेश्वर, सेमिनरी हिल्स, बुटीबोरी, खापा आदि इलाके आते हैं। जिनके आस-पास गांव बसें है। होली का त्योहार होली दहन के साथ धूलिवंदन में मौज-मस्ती का होता है। ऐसे में कई लोग होली दहन के लिए जंगलों से लकड़ियां चोरी करते हैं। वही कई लोग होली पर नानवेज खाना पसंद करते हैं और इसके लिए  वन्यजीवों का शिकार तक होता है। 

वन्यजीवों का मांस खाने का शौक रखने वाले इसके लिए अच्छा-खासा पैसा भी खर्च करते हैं।  जिससे इस दौरान अवैध शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जंगल विभाग को अलर्ट दिया गया है। आमतौर पर जंगल की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से कुछ जगहों पर कैमरे लगाये हैं। वही कई जगहों पर पेट्रोलिंग टीम गश्त करती है। हालांकि जंगल का क्षेत्र काफी बड़ा रहने की वजह हर जगह नजर रखना इस टीम के लिए संभव नहीं होता है। होली में ज्यादातर लकड़ा कटाई व वन्यजीव शिकार की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में जंगलों में गश्त टीम बढ़ाई गई है। संसाधनों से लैस वन विभाग की टीम चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है यदि कोई लकड़ी चोरी या अवैध शिकार करते पाया गया तो तुरंत हिरासत में लेकर कार्रवाई की जााएगी।

होली में अवैध शिकार व लकड़ी चोरी का प्रमाण बढ़ जाता है। जिसे देखते हुए गश्त टीम बढ़ाई गई है। वही वन विभाग में सक्रिय रहनेवाले कर्मचारियों को अगले 5 दिनों तक अलर्ट पर रखा है।
डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला, उपवनसंरक्षक, वन विभाग नागपुर

Created On :   9 March 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story