- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अमरजीत मिश्र बने फिल्मसिटी के...
अमरजीत मिश्र बने फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष, मिला राज्यमंत्री का दर्जा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई भाजपा के प्रदेश महासचिव अमरजीत मिश्र को महाराष्ट्र पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के अधीन आने वाले फिल्मसिटी निदेशक मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर बीते 15 दिसंबर को शासनादेश जारी किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नजदीकी समझे जाने वाले उत्तर भारतीय नेता अमरजीत मिश्र को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं।
श्री मिश्र महाराष्ट्र चित्रपट, रंगभूमि व सांस्कृतिक महामंडल के संचालक मंडल के पहले उपाध्यक्ष होंगे। फिल्मसिटी के विकास को सुचारु रुप देने के लिये उनकी नियुक्ति हुई है। मिश्र पिछले 30 वर्षों से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। भाजपा में वार्ड से लेकर प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर काम कर चुके श्री मिश्र लंबे समय से सरकारी पदोन्नति की बांट जोह रहे थे। अमरजीत मिश्र ने कहा कि पार्टी जो भी जवाबदारी देती है,उसे पूरी तन्मयता से पूरा करता हूं।इस पद को भी पूरी ईमानदारी से न्याय दूंगा।
Created On :   19 Dec 2018 6:28 PM IST