- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अमितेश कुमार बने नागपुर के नए पुलिस...
अमितेश कुमार बने नागपुर के नए पुलिस कमिश्वर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेशोत्सव खत्म होते ही राज्य में आईपीएस अधिकारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। अमितेश कुमार को पदोन्नति देकर नागपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे अब तक स्टेट इंटेलिजेंस विभाग में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात थे। अब तक नागपुर के कमिश्नर की कुर्सी संभाल रहे भूषण कुमार उपाध्याय को मुंबई में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) के पद पर नियुक्त किया गया है। अब तक एंटी करप्शन ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस महासंचालक की कुर्सी संभाल रहे आशुतोष डुंबरे को स्टेट इंटेलिजेंस विभाग के कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे जय जीत सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो मे इसी पद पर भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक उनके पास विशेष अभियान की जिम्मेदारी थी।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सदानंद दाते को मीरा भायंदर वसई विरार आयुक्तालय का कमिश्नर बनाया गया है। मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे वीके चौबे अब एसीबी में एंटी करप्शन ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। अब तक एंटी करप्शन ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे बिपिन कुमार सिंह नई मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं जबकि अब तक इस पद पर रहे संजय कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है।
इनके भी हुए तबादले
नाम -पहले कहा थी नियुक्ति - कहां हुए तैनात
रजनीश सेठ - अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था मुंबई) - पुलिस महानिदेशक , एसीबी
डॉ जय जाधव - संचालक, महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा मंडल - संयुक्त पुलिस आयुक्त, नई मुंबई
निसार तांबोली- पुलिस उपमहानिरीक्षक, सिडको - विशेष पुलिस महानिरीक्षक नांदेड
चंद्रकिशोर मीना- समादेशक (एसआरपीएफ)- विशेष पुलिस महानिरीक्षक अमरावती
संजय दराडे- पुलिस उपमहानिरीक्षक, विक्रीकर- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई
संगणकल विरेश प्रभू-अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई - अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), मुंबई
सत्य नारायण-पुलिस उपमहानिरीक्षक, वीआईपी सुरक्षा- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई
ज्ञानेश्वर चव्हाण-अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), मुंबई- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई
नामदेव चव्हाण-प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जालना- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुणे
आरती सिंह- पुलिस अधीक्षक, नाशिक ग्रामीण- पुलिस आयुक्त, अमरावती शहर
संदीप कार्णिक,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), मुंबई-अतिरिक्त पुुलिस आयुक्त, पश्चिम विभाग, मुंबई
एस एच महावरकर-अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नागपुर-पुलिस उपमहानिरीक्षक, सिडको
लख्मी गौतम-अतिरिक्त पुुलिस आयुक्त, मुंबई- पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसीबी
विरेंद्र मिश्रा-पुलिस उपायुक्त, पुणे- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सशस्त्र पुलिस बल, मुंबई
एस जयकुमार-अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल, मुंबई- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मीराभायंदर वसई विरार
संदीप पाटील-पुलिस अधीक्षक पुणे ग्रामीण- पुलिस उपमहानिरीक्षक, गडचिरोली परिक्षेत्र
यशस्वी यादव-विशेष पुलिस महानिरीक्षक, सागरी सुरक्षा, मुंबई- संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), मुंबई
मधुकर पांडेय-संयुक्त पुलिस आयुक्त(यातायात), मुंबई-विशेष पुलिस महानिरीक्षक, सागरी सुरक्षा, मुंबई
दीपक पांडेय, विशेष पुलिस महानिरीक्षक, सुधारसेवा- पुलिस आयुक्त नाशिक शहर
राजकुमार व्हटकर-संयुक्त पुलिस आयुक्त, नई मुंबई- संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन), मुंबई
छेरिंग दोरजे-विशेष पुलिस महानिरीक्षक, नाशिक- विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुधार सेवा, मुंबई
मनोज लोहिया-विशेष पुलिस महानिरीक्षक, नांदेड-विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोल्हापुर
प्रताप दिघावकर-विशेष पुलिस महानिरीक्षक (महिला अत्याचार रोकथाम)-विशेष पुलिस महानिरीक्षक नाशिक
Created On :   2 Sept 2020 9:54 PM IST