कहा - महाराष्ट्र सरकार से मैंने नहीं लिया कोई ठेका

Amol Kole came forward - said - I did not take any contract from Maharashtra government
कहा - महाराष्ट्र सरकार से मैंने नहीं लिया कोई ठेका
सामने आए अमोल कोले कहा - महाराष्ट्र सरकार से मैंने नहीं लिया कोई ठेका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने जिस अमोल काले पर आईटी घोटाले में शामिल होने और इन दिनों भूमिगत होने का आरोप लगाया था, वे गुरुवार को सामने आए और राऊत के आरोपों को तथ्यहिन बताया। उन्होंने साफ किया कि वे विदेश नहीं भागे हैं। प्रेस को जारी अपने बयान में काले ने कहा कि मैं एक व्यवसायी और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष हूं। पिछले दो दिनों से कुछ लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने महाराष्ट्र सरकार से कोई ठेका-टेंडर नहीं लिया है। मेरे व्यापार का सारा लेखाजोखा आईटी रिटर्न में दर्ज है। उन्होंने कहा कि मेरी बदनामी करने वालों के खिलाफ मैंने कानूनी कार्यवाही शुरु की है। उन्होंने कहा कि मैं विदेश नहीं गया हूं और देश में ही हूं। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने ट्विट कर आशंका जताई थी कोले लंदन भाग गए। 

‘संजय राऊत मेरा पैसा वापस कर’

इस बीच भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय ने शिवसेना सांसद संजय राऊत पर हमले जारी रखे हैं। गुरुवार को कंबोज ने ट्विट कर कहा कि कहा कि संजय राऊत मेरा पैसा वापस कर। इसके पहले कंबोज ने 15 फरवरी को ट्विट किया था कि ‘ अनजान आदमी से 25 लाख की मदद ली संजय राऊट ने। कंबोज के मुताबिक वर्ष 2014 में रॉयल मराठा इंटरटेनमेंट के नाम पर 25 लाख रुपए लिए गए थे। कंबोज ने इसका विवरण भी ट्विट किया जिसके मुताबिक 5 अगस्त 2014 को 15 लाख और 6 अगस्त 2014 को जारी चेक से 10 लाख यानी कुल 25 लाख रुपए दो चेक के माध्यम से रुपए रॉयल मराठा इंटरटेनमेंट के नाम दिए गए। राऊत ने रॉयल मराठा इंटरटेनमेंट के बैनर तले दो फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें 2015 में आई फिल्म ‘बाल कडू’ भी शामिल है। इसके पहले राऊत ने कंबोज पर 1200 करोड़ की जमीन 100 करोड में हासिल करने का आरोप लगाया था।     

 

Created On :   17 Feb 2022 4:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story