- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चाेरी,...
ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चाेरी, चिकित्सक भी रिश्वत लेते चढ़ा हत्थे

By - Bhaskar Hindi |1 Oct 2021 3:49 PM IST
अमरावती ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चाेरी, चिकित्सक भी रिश्वत लेते चढ़ा हत्थे
डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के गाडगेनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र कालोनी के पास लक्ष्मीनगर की ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने 19 लाख रुपए के सोने के जेवरात, चांदी और नकद की चोरी हुई। घटना शुक्रवार सुबह प्रकाश में आई।
मनपा पशु शल्य चिकित्सक रिश्वत लेते गिरफ्तार
भास्कर न्यूज, अमरावती. अमरावती मनपा में बतौर पशु शल्य चिकित्सक कामकाज संभाल रहे डा. सचिन बोंद्रे को शुक्रवार की शाम करीब पौने 6 बजे एसीबी के दल ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वराह मुक्ति अभियान का ठेका प्राप्त करने वाले ठेकेदार संतोष दुग्गल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। डा. बोंद्रे को एसीबी ने उनके ही कार्यालय से गिरफ्तार किया है।
Created On :   1 Oct 2021 9:19 PM IST
Next Story