- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नागपुर के आनंदराव राऊत बने भाजपा...
नागपुर के आनंदराव राऊत बने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर के आनंदराव राऊत और अमरावती के ललित समदूरकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल बोंडे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 6 सचिव 7 विभागीय संपर्क प्रमुख, 1 मीडिया प्रमुख और 26 कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर बीड़ के रमेश पोकले, जलगांव के पोपट भोले, हिंगोली के सुरजित सिंह ठाकुर, नाशिक के बिन्दुसेठ शर्मा की नियुक्ति की गई है। महासचिव पद पर वर्धा के सुधीर दवे, औरंगाबाद के मकरंद कोर्डे, पुणे के वासुदेव काले नियुक्ति किए गए हैं। जबकि सचिव बुलढाणा के दीपक वारे, नाशिक के बापू पाटील, नाशिक की डॉ. संध्याताई तोडकर, परभणी के रंगनाथ सोलंके बनाए गए हैं।
कार्यकारणी सदस्य के रूप में वाशिम के विनोद जाधव, नांदेड़ के रावसाहब देशमुख, अकोला के रामदास लांडे, गडचिरोली के रमेश भुरसे, भंडारा के शिवराम ग्रेसपुंजे, गोंदिया के राजेश कापगते, उस्मानाबाद के नानासाहब यादव, यवतमाल के बंडू मुंगीनवार, परभणी के बलीराम कदम और बीड़ के उत्तम माने शामिल किए गए हैं।
Created On :   2 Sept 2020 9:23 PM IST