रात को खाना खाकर सो गए, सुबह झाग उगल रहे थे शव, आत्महत्या का अंदेशा 

Anganwadi worker and husband found dead in home, Suicide Suspect
रात को खाना खाकर सो गए, सुबह झाग उगल रहे थे शव, आत्महत्या का अंदेशा 
रात को खाना खाकर सो गए, सुबह झाग उगल रहे थे शव, आत्महत्या का अंदेशा 

डिजिटल डेस्क, पुणे। अंगनवाड़ी सेविका और उसके पति की मौत हो गई, हालांकि आत्महत्या का आंदेशा जताया जा रहा है। दोनो के मुह से सफेद झाग निकल रही थी। यह मामला सांगली के वालवा तहसील में बुधवार सुबह सामने आया। हालांकि इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि शहनाज अल्लाउद्दीन अत्तार, उम्र 44 साल और उनके पति अल्लाउद्दीन करीम अत्तार, उम्र 48 साल की मौत हो गई। आष्टा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

अत्तार दंपति तासगांव के निवासी थे। फिलहाल दोनों वालवा स्थित पेठभाग में रहते थे। शहनाज अंगनवाड़ी नंबर 316 में बतौर सेविका कार्यरत थीं। वहीं उनके पति अल्लाउद्दीन इस्लामपुर में डाक विभाग में कार्यरत थे। मंगलवार की रात दोनों ने खाना खाया और सो गए। बुधवार सुबह दोनों ने दरवाजा नहीं खोला, जिस कारण पड़ोसियों को शक हुआ। उन्हांेने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहंुचकर घर का दरवाजा तोड़ा तब दोनों मृत अवस्था में पाए गए। दाेनों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना से परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है। दोनों ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

Created On :   13 March 2019 4:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story