- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आंगनवाड़ी में बनाए जाएंगे...
आंगनवाड़ी में बनाए जाएंगे आधारकार्ड, मुख्य सेविकाओं काे मिले टैब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शून्य से 6 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। महिला व बाल कल्याण विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों में ही उनके आधार कार्ड बनाने की सुविधा की है। मुख्यसेविकाओं के कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला परिषद के महिला व बाल कल्याण विभाग द्वारा 90 मुख्यसेविकाओं को आधार कार्ड बनाने के लिए टैब दिए गए हैं। इनमें से 15 मुख्य सेविकाओं के आईडी-पासवर्ड प्राप्त होने की जानकारी महिला व बाल कल्याण अधिकारी भागवत तांबे ने दी।
सरकार ने सभी योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है। महिला व बाल कल्याण विभाग की ओर से आंगनवाड़ी के बच्चों, गर्भवती माता, किशोरियों के लिए पोषण आहार तथा स्वास्थ्य से संबंधी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के लाभार्थियों को आधार लिंक कराने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं रहने से अनिवार्य करने के बाद भी अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा था। इस समस्या का हल निकालने के लिए महिला व बाल कल्याण विभाग की ओर से मुख्य सेविकाओं को बच्चों के आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
Created On :   25 July 2018 10:53 AM GMT