पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में तड़पती हुई को लातघूसों से पीटा

Angry Husband burns his wife, beats up hospitalized wife with kicks
पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में तड़पती हुई को लातघूसों से पीटा
दरिंदगी की हद पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में तड़पती हुई को लातघूसों से पीटा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिस पती के साथ निकाह कर जन्मों का सफर तय करने का फैसला किया। उसी पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को आग के हवाले किया, फिर जिन्दगी और मौत के बीच छोड़ दिया। बुरी तरह से जली हुई पत्नी को गंभीर हालत अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां भी बेरहम पती का दिल नहीं पसीजा, उसने तड़प रही पत्नी को लात घूंसों से पीटा। पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी पति देवर और ननद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।  

Husband burns wife alive, wife's situation is critical crime news | Crime:  नशे में धुत पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर | Patrika News

मामला जिले की धारणी तहसील का है, जहां से 32 कीमी दूरी पर बैरागड ग्राम में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की जान पर बन आई है। विवाद के दौरान तिलमिलाए पती ने अपनी पत्नी पर डीजल उड़ेल जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपजिला अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Woman Burnt To Death In Suspicious Circumstances - संदिग्ध परिस्थितियों में जली  महिला की मौत | Patrika News

पहले 83 प्रतिशत झुलसी हिना शेख को बैरागड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां सभी आरोपी पहुंचे और उन्होंने हिना शेख को लातघूसों से पीटा। वहां से महिला को धारणी के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। 

Created On :   13 Feb 2022 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story