अनिकेत के भाईयों ने की थाने के सामने खुदकुशी की कोशिश, मचा हड़कंप

Anikets brothers tried suicide in front of the police station
अनिकेत के भाईयों ने की थाने के सामने खुदकुशी की कोशिश, मचा हड़कंप
अनिकेत के भाईयों ने की थाने के सामने खुदकुशी की कोशिश, मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, पुणे। सांगली में पुलिस हिरासत में मरने वाले अनिकेत कोथले के दो भाईयों ने मंगलवार को खुदपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। पुलिस ने सही समय पर दोनों को समझाया, जिसके चलते बड़ी घटना टल गई। गौरतलब है कि अनिकेत कोथले की मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी मौत हुई थी। जिसके बाद उसका शव जला दिया गया था। चोरी के संदेह के चलते अनिकेत कोथले और एक ओर युवक को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में पुलिस की मारपीट में अनिकेत की मौत हो गई। यह बात छुपाने के लिए पुलिस उपनिरीक्षक युवराज कामटे ने अन्य पुलिस कर्मियों से मिलकर आंबोली घाट ले जाकर अनिकेत का शव जला दिया।

मामले में दर्जनों पुलिस वालों की गिरफ्तारी

इस मामले को लेकर अब तक दर्जनों पुलिस वालों की गिरफ्तारी हुई हैं। मामले की जांच राज्य अपराध अन्वेषण विभाग को सौंपी गई है। अनिकेत परिवार ने यह आरोप लगाया है कि जांच सही दिशा से नहीं चल रही है। इसी निराशा में मंगलवार की सुबह अनिकेत के भाई आशिष और अमित ने  पुलिस थाना परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल डाल आत्मदाह करने का प्रयास किया। देखते ही देखते लोगाें की भीड़ जमा हो गई। माहौल तनावपूर्ण बन गया। 

थाने के आसपास पुलिस दोबस्त

एहतियात के तौर पर थाने के आसपास पुलिस ने सुरक्षा दोबस्त तैनात किया। जैसे तैसे पुलिस दोनों को थाने में लेकर आई। राज्य अपराध अन्वेषण विभाग के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत पाठक ने तत्काल थाने पहुंचकर समझाईश दी। उन्होंने दोनों से कहा कि मामले की जांच सही दिशा में ही चल रही है। उसकी जानकारी परिवार को समय समय पर दी जाएगी। पाठक के इस आश्वासन के बाद दोनों शांत हो गए। साथ ही कहा कि पुलिस ने जानकारी नहीं दी, तो वे फिर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।   

Created On :   28 Nov 2017 2:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story