संतोष आंबेकर पर हफ्ता मांगने और जमीन हड़पने का एक और मामला दर्ज

Another case filed against Santosh Ambekar for demanding money and grabbing land
संतोष आंबेकर पर हफ्ता मांगने और जमीन हड़पने का एक और मामला दर्ज
संतोष आंबेकर पर हफ्ता मांगने और जमीन हड़पने का एक और मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर । भाजपा दक्षिण नागपुर मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 5 लाख रुपए का हफ्ता मांगने और 50 लाख की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में कुख्यात बदमाश संतोष आंबेकर और उसके ममेरे भाई नितेश माने के खिलाफ लकड़गंज  थाने में मामला दर्ज किया गया है। आंबेकर फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। आंबेकर पर अब तक दुष्कर्म, धोखाधड़ी, हफ्ता वसूली सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 

ममेरे भाई को सौदा करने भेजा
आंबेकर ने प्लाट का सौदा करने अपने ममेरे भाई नितेश पुरुषोत्तम माने (38) नबाबपुरा महल निवासी को संजय के पास भेजा। प्लाट का  55 लाख रुपए में सौदा किया गया। उसके बाद  संजय को 5 लाख रुपए का चेक दिया गया, जिसका भुगतान हो गया। संजय ने नीतेश और संतोष से बकाया रकम 50 लाख रुपए की मांग की, तो वे टालमटोल करने लगे। इस बीच बाल्या नामक बदमाश की हत्या कर दी गई। इसमें आरोपी होने से आंबेकर फरार हो गया। इधर बाकी रकम नहीं मिलने से संजय जब भी दूसरे ग्राहकों को यह प्लॉट बेचने के लिए दिखाने लाता, तो आंबेकर के गुर्गे यह कह कर भगा देते थे कि प्लॉट का सौदा हो गया है।

पुलिस कार्रवाई से साहस मिली
नितेश ने रुपए देने के लिए संजय को संतोष के कार्यालय में ले गया और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा कर जान से मारने की धमकी देकर प्लॉट को भूल जाने के लिए कहा। कुछ दिन बाद फिर से जब संजय ने संतोष से बाकी रकम मांगी, तो उसे जान से मारने की  धमकी देकर दिए गए 5 लाख रुपए भी वापस मांगे गए। उसके बाद संतोष से संजय ने पैसे नहीं मांगे। जब संतोष और उसके गिरोह पर मकोका की कार्रवाई हुई, तब संजय ने अपर आयुक्‍त डॉ. नीलेश भरणे आैर उपायुक्त गजानन राजमाने से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। उसके बाद संजय की शिकायत पर संतोष व नितेश के खिलाफ लकड़गंज थाने में मामला दर्ज किया गया। 

नितेश को आंबेकर की अकूत दौलत के बारे में है जानकारी
संजय का आरोप है कि आरोपियों ने उसका प्लॉट हड़पने के लिए दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए थे। प्लॉट का सौदा करने नितेश माने ही आया था। नितेश पहले संतोष के यहां उसके मुनीम का कार्य देखा करता था। बाद में वह जबलपुर रहने चला गया। नितेश को आंबेकर की अकूत दौलत के बारे में काफी जानकारियां हैं। प्रकरण की जांच अपराध शाखा पुलिस के सुपुर्द कर दी गई है। संतोष आंबेकर पर अभी तक हफ्ता वसूली के करीब 13 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

प्लॉट पर थी आरोपियों की नजर
पुलिस के अनुसार  बजरंग नगर मानेवाड़ा निवासी संजय नत्थूजी राहाटे (49) अपने परिवार के साथ आनंद सागर अपार्टमेंट में रहता हैा। वह हार्डवेयर का कारोबार करता है। इसके पहले वह भारतीय जनता पार्टी दक्षिण नागपुर मंडल का उपाध्यक्ष था। संजय ने पुलिस को बताया कि उसका संतोष आंबेकर के इतवारी स्थित मकान के पास प्लॉट था। 1 अप्रैल 2015 को उसने इस प्लॉट को बेचने के लिए कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। इस बारे में संतोष आंबेकर को पता चला, तो वह इस प्लॉट को खरीदने के लिए संजय के पास बार-बार अपने लोगों को भेजने लगा। प्लॉट पर आंबेकर की  नजर काफी दिनों से थी। 

Created On :   30 Jan 2020 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story