परमबीर की बढ़ती मुसीबतें - एक और एफआईआर हुई दर्ज, लगा बिल्डर से जबरन वसूली का आरोप 

Another FIR against former police commissioner Parambir
परमबीर की बढ़ती मुसीबतें - एक और एफआईआर हुई दर्ज, लगा बिल्डर से जबरन वसूली का आरोप 
परमबीर की बढ़ती मुसीबतें - एक और एफआईआर हुई दर्ज, लगा बिल्डर से जबरन वसूली का आरोप 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस बार ठाणे की कोपरी पुलिस स्टेशन में एक बिल्डर ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में सिंह के साथ डीसीपी पराग मानेरे समेत तीन और लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उससे दो करोड़ रुपए नकद लेने के साथ उनकी जमीन भी ले ली गई। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अगवा करने, जबरन वसूली और ठगी के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।   

मामले में शरद अग्रवाल नाम के बिल्डर ने सिंह और दूसरे आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में अग्रवाल ने दावा किया है कि ठाणे पुलिस आयुक्त रहते सिंह ने उससे दो करोड़ रुपए की रिश्वत वसूली। उस समय ठाणे अपराध शाखा में बतौर डीसीपी तैनात पराग मानेरे ने भी उनकी मदद की। मानेरे फिलहाल मुंबई में आर्थिक अपराध शाखा में बतौर डीसीपी तैनात हैं। इसके अलावा संजय पुनमिया, सुनील जैन और मनोज घोटकर नाम के आरोपियों के खिलाफ भी शिकायत की गई है।

अग्रवाल का दावा है कि घूस की आधी रकम सिंह ने अपने ठाणे के सरकारी बंगले में वसूली थी। इसके अलावा उनकी मां के नाम पर दर्ज 8 करोड़ रूपए की जमीन को सिर्फ एक करोड़ रुपए में समझौता कर बेंचने पर मजबूर किया।  इससे पहले मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में सिंह और छह पुलिसवालों समेत आठ लोगों के खिलाफ एक बिल्डर पर झूठा मामला दर्ज कर 15 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।   

Created On :   23 July 2021 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story