एक और पॉजिटिव मिला, छिंदवाड़ा में अब 11 एक्टिव केस

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
एक और पॉजिटिव मिला, छिंदवाड़ा में अब 11 एक्टिव केस

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को पांढुर्ना के एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ जिले में कोरोना के 11 एक्टिव केस हो गए है। 11 में से 4 कोरोना पॉजिटिव पांढुर्ना के है। संक्रमित युवक चैन्नई से सौंसर के मजदूरों के साथ लौटा था। सौंसर के एक मजदूर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार देर रात तक 122 कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें एक कोरोना संक्रमित, एक का स्वाव सेंपल  फेल और 120 नेगेटिव है। पांढुर्ना के ग्राम बड्डामाल निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस गांव पहुंच गई थी। गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव शुरू करा दिया गया था। अब प्रशासन युवक की कांटेक्ट लिस्ट तैयार कर रही है।
कांटेक्ट हिस्ट्री... सौंसर के संक्रमित के संपर्क में आया था युवक-
पांढुर्ना बीएमओ डॉ.अशोक भगत ने बताया कि पांढुर्ना के ग्राम बड्डामाल का संक्रमित युवक चैन्नई के एक मॉल में काम करता था। युवक 25 मई को सौंसर के अन्य मजदूरों के साथ चैन्नई से बैतूल तक आया था। प्रशासन ने उन्हें बस से पांढुर्ना लाया था। 25 मई की रात युवक अपने घर चला गया था। 26 मई को वह टेमनीसहानी क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन हुआ था। युवक ने चैन्नई से ट्रेन का सफर सौंसर के चिरकुटगोंदी निवासी जिस युवक के साथ तय किया था उसकी 31 मई को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कांटेक्ट हिस्ट्री सामने आने पर 1 जून को युवक को क्वारेंटाइन से जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया था। गुरुवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संपर्क मेंं आने वाले बीस लोगों को किया क्वारेंटाइन-
पांढुर्ना के बड्डामाल निवासी युवक के कोरोना संक्रमित आने पर प्रशासन द्वारा उसके संपर्क में आने वाले लोगों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की गई। बीएमओ डॉ.भगत ने बताया कि परिवार समेत गांव के 20 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इसके अलावा टेमनीसहानी क्वारेंटाइन सेंटर को सेनेटाइज किया गया।
23 संदिग्धों का भेजा स्वाव सेंपल-
आरएमओ डॉ.सुशील दुबे ने बताया कि गुरुवार को 23 नए संदिग्धों के स्वाव सेंपल जांच के लिए जबलपुर लैब भेजे गए है। जबलपुर से पहले चरण में 72 और दूसरे चरण में 50 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से एक पॉजिटिव आया है।
 

Created On :   5 Jun 2020 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story