- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Application for vacancies : Mega recruitment to till April 23rd
दैनिक भास्कर हिंदी: जिला परिषद की मेगाभर्ती : तारीख बढ़ी, अब 23 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जिला परिषद की मेगाभर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दी गई है। प्रदेश के 34 जिला परिषद में 13 हजार 535 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल थी। जिसको बढ़ाकर अब 23 अप्रैल कर दिया गया है। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से कनिष्ठ अभियंता, औषध निर्माता, पशुधन पर्यवेक्षक, वरिष्ठ सहायक, स्वास्थ्य सेवक, स्वास्थ्य सेविका, विस्तार अधिकारी (कृषि), विस्तार अधिकारी (सांख्यिकी) समेत कुल 17 पदों पर भर्ती होनी है। सरकार के अनुसार नागपुर में 405, बीड़ में 456, भंडारा में 143, बुलढाणा में 332, धुलिया में 219, चंद्रपुर में 323, गोंदिया में 257, हिंगोली में 150, जालना में 328, जलगांव में 607, यवतमाल में 505, वाशिम में 182, वर्धा में 264, नांदेड़ में 557, नंदूरबार में 557, उस्मानाबाद में 320 समेत अन्य जिलों में पद भर्ती होगी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: एयरलाइंस में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख की ठगी
दैनिक भास्कर हिंदी: EC की भूमिका पर सवाल, 66 पूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
दैनिक भास्कर हिंदी: रघुराम राजन बोले- देश में नौकरी नहीं, फिर कैसे 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा भारत
दैनिक भास्कर हिंदी: नौकरी करने वालों को नहीं लगाने होंगे EPFO के चक्कर, 1 अप्रैल से बदल सकता है PF से जुड़ा ये बड़ा नियम
दैनिक भास्कर हिंदी: नैक मूल्यांकन में यूनिवर्सिटी के समक्ष रोड़ा बन सकता है पदभर्ती