अशोक चव्हाण का मोदी पर तंज, बोले-दाऊद को लाने का आश्वासन देने वाले पाकिस्तान से ले आए शक्कर

Ashok Chavan on Modi- Sugar brought from Pakistan who promised to bring Dawood
अशोक चव्हाण का मोदी पर तंज, बोले-दाऊद को लाने का आश्वासन देने वाले पाकिस्तान से ले आए शक्कर
अशोक चव्हाण का मोदी पर तंज, बोले-दाऊद को लाने का आश्वासन देने वाले पाकिस्तान से ले आए शक्कर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान से आई शक्कर को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि पाकिस्तान से कुख्यात आतंकी दाऊद इब्राहिम को भारत में लाने का आश्वासन देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाऊद को लाने के बजाय पाकिस्तानी शक्कर मंगाई है। मोदी को भारत के किसानों के बजाय पाकिस्तान के किसानों की ज्यादा चिंता है। चव्हाण ने भाजपा की सहयोगी शिवसेना को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना को पाकिस्तान से भारत में आने वाले कलाकरों को लेकर कड़ी आपत्ती रहती है फिर पार्टी को पाकिस्तानी शक्कर लाने का फैसला कैसे हजम हो रहा है। 

सोमवार को पार्टी कार्यालय गांधी भवन में चव्हाण ने किसान और शक्कर उद्योग की समस्याओं पर बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में चव्हाण ने कहा कि इस साल प्रदेश और देश में शक्कर का बंपर उत्पादन हुआ है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से लाखों टन शक्कर आयात किया है। इस कारण शक्कर की दर में गिरावट आई है। इसका परिणाम किसानों और चीनी कारखानों पर पड़ रहा है। चव्हाण ने कहा कि इस वर्ष देश में 250 मीट्रिक टन शक्कर उत्पादन का अनुमान था। लेकिन उत्पादन 320 मीट्रिक टन हुआ है। पिछले साल की शक्कर अभी भी गोदामों में पड़ी हुई है। 

गत वर्ष शक्कर की कीमत प्रति किलो 40 से 42 रुपए थी। लेकिन अब दर गिर करके 25 से 26 रुपए प्रति किलो हो गया है। वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि पाकिस्तान को लवलेटर लिखने के बजाय 56 इंच का सीना दिखाने की बात कहने वाली मोदी की छाती 56 इंच के बजाय 12 इंच की हो गई है क्या।

 

Created On :   14 May 2018 2:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story