सहायक अभियंता और पुलिसवाला रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Assistant Engineer and Policeman arrested for taking bribe
 सहायक अभियंता और पुलिसवाला रिश्वत लेते गिरफ्तार 
गड़चिराेली  सहायक अभियंता और पुलिसवाला रिश्वत लेते गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, गड़चिराेली। एसीबी की टीम ने  बिजली वितरण कंपनी के सहायक अभियंता और आष्टी पुलिस थाने के पुलिस नाईक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई बुधवार की रात और गुरुवार की दोपहर जिले के दो अलग-अगल स्थानों पर की गई। बुधवार को चामोर्शी तहसील के आष्टी में पुलिस नाईक सुरेश विक्रांत दुर्गे को 7 हजार रुपए  रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस मामले में आष्टी पुलिस थाना में सुरेश दुर्गे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को  देसाईगंज शहर के बिजली वितरण कंपनी के सहायक अभियंता नीलेश मारोती भोवरे (37) को 8 हजार रुपए  की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में देसाईगंज पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है।  

 

Created On :   18 Nov 2021 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story