- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती में इस साल बढ़ी औसत मृत्यु...
अमरावती में इस साल बढ़ी औसत मृत्यु दर, जानिए - क्या है कारण

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनपा क्षेत्र में करीब 8 लाख की आबादी का अनुमान लगाया जाता है। क्षेत्र में वर्ष 2021 के 9 माह के दौरान मृत्यु के 6444 मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान शहर में रोजाना औसतन 28 नागरिकों की मृत्यु हुई है। मनपा आंकडों के अनुसार इनमें कोरोना से जान गवानेवाले नागरिकों की संख्या 1000 से अधिक रही है। लेकिन पिछले तीन वर्षो में इस वर्ष शहर में सबसे अधिक मृत्यु के मामले देखे गए है। गत तीन वर्षो के आंकडों के अनुसार वर्ष 2019 में 4 हजार 933, वर्ष 2020 में 5 हजार 242 मृत्यु के मामले दर्ज किए गए थे। इस वर्ष 10 महिनों में ही यह संख्या पार हो चुकी है और अब तक के आंकडों के अनुसार 6444 नागरिकों की मृत्यु हुई है। इस वर्ष अप्रैल महिने से शहर में कोरोना की शुरुआत देखी गई थी। संपूर्ण जिले की तुलना में मनपा क्षेत्र में 12 हजार कोरोनाग्रस्त मरीज पाए गए है। कुल मरीजों की तुलना में 2.10 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु हुई है।
इस वर्ष सबसे अधिक मृत्यु के मामले सितंबर में दर्ज किए गए है। इन 30 दिनों में कुल 920 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। सितंबर माह के दौरान औसतन 31 लोगों की मृत्यु रोजाना हुई है। इसमें कोरोना सहित अन्य बीमारियों से जुझनेवाले मरीजों के चलते मृत्यु की संख्या अधिक रही है। वहीं इस महिने में अब तक 654 लोगों ने अपनी जान गवाई है।
दो वर्षों की तुलना में अधिक दर
विशाल काले, स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक पिछले दो वर्षो का आकलन करने पर पता चलता है कि इस वर्ष मृत्यु के मामले अधिक रहे है। इसकी वजह केवल कोरोना नहीं है। बल्कि अन्य कारणों के चलते भी मृतकों की संख्या में बढोत्तरी हुई है। इन सभी कारणों पर विर्मश किया जा रहा है।
Created On :   18 Oct 2021 6:01 PM IST