- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सुशांत मामले में मीडिया ट्रायल पर...
सुशांत मामले में मीडिया ट्रायल पर लगे रोक, हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के आठ आला दर्ज के पूर्व पुलिस अधिकारियों ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जारी मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। यह याचिका दायर करने वालों में राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक पीएस पसरीचा, संजीव दयाल व पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त एम एन सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों शामिल हैं। यह याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता मिलिंद साठे के मार्फत दायर की गई हैं और याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया गया है।
याचिका के मुताबिक टीवी मीडिया का एक वर्ग सुशांत मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हैं। मामले की निष्पक्ष रिपोर्टिंग न होने से लोगों के मन में मुंबई पुलिस को लेकर संदेह पैदा कर रहा है।कुछ चैनल 24 घंटे मुंबई पुलिस व उसके आयुक्त के खिलाफ अभियान चला रहे है। याचिका में कहा गया है कि अपराध न्याय व्यवस्था में किसी को तब तक दोषी नहीं माना जाता है जब तक अदालत उसे दोषी न ठहराए लेकिन इस प्रकरण में इसके विपरीत मीडिया खुद अपना ट्रॉयल चला रहा हैं। और एक पूर्वाग्रह तैयार कर रहा हैं। इस तरह की स्थिति से पुलिस व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा होगा। मुंबई पुलिस देश से सबसे पुराने पुलिस बल में से एक हैं। उसकी अपनी प्रतिष्ठा हैं। याचिका पर जल्द सुनवाई हो सकती हैं।
Created On :   2 Sept 2020 10:00 PM IST