दो ट्रकों से जब्त किया गया 80 लाख का गुटखा, हिरासत में आरोपी

Beed - Gutkha worth 80 lakhs seized from two trucks, accused in custody
दो ट्रकों से जब्त किया गया 80 लाख का गुटखा, हिरासत में आरोपी
बीड़ दो ट्रकों से जब्त किया गया 80 लाख का गुटखा, हिरासत में आरोपी

डिजिटल डेस्क, बीड़। कर्नाटक से आ रहे दो ट्रक की तलाशी के दौरान लाखों का गुटखा जब्त किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी पंकज कुमावत को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीम को रवाना किया गया था। टीम ने मांजरसुबा महामार्ग पर तेजी से आ रहे है दोनों ट्रकों को रोका। जांच की गई तो कई कंपनियों के गुटखा पाउच मिले। जिसके बाद दोनो वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने दोनो वाहनों के चालकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनो ट्रक में कम से कम 80 लाख का गुटखा था। पुलिस अधिक्षक राजा राम स्वामी के मार्गदर्शन में पंकज कुमार कुमावत, नेकनुर पुलिस थाने के अधिकारी शेख मुस्तफा, दीपक खांडेकर, सय्याद अब्दुल, मनोहर अनवणे ने कारवाई को अंजाम दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

Created On :   13 Oct 2021 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story