छावनी में तब्दील हुआ भीमा कोरेगांव, विजयस्तंभ के आसपास कड़ी सुरक्षा

Bhima Koregaon turned into police camp, tight security around Vijayastambh
छावनी में तब्दील हुआ भीमा कोरेगांव, विजयस्तंभ के आसपास कड़ी सुरक्षा
छावनी में तब्दील हुआ भीमा कोरेगांव, विजयस्तंभ के आसपास कड़ी सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोरेगांव भीमा स्थित ऐतिहासिक विजयस्तंभ को अभिवादन करने के लिए हर साल 1 जनवरी को समूचे देश से लाखों लोग आते हैं। इसके मद्देनजर जिला पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त तैनात किया है। साथ ही एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की जा रही है। बता दें कि 1 जनवरी 2017 को दो  गुटों में हिंसा हुई थी, जिसमें एक युवक की जान गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस साल चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी है। हजारों पुलिस कर्मी, राज्य आरक्षित पुलिस बल की 21 टुकड़ियां बंदोबस्त के लिए सड़क पर होंगी। इसके अलावा सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे, दूरबीन से इलाके पर नजर रखी जाएगी। 

विजयस्तंभ इलाके में दमकल विभाग की गाड़ी, एम्बुलेंस भी तैनात होगी। अभिवादन कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने दो महीने पहले से तैयारियां कर ली हैं। किसी भी प्रकार की हिंसक घटना न हो, अफवाहें न फैलाई जा सके, इसके मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद रखी जा रही है। लेकिन तत्काल संपर्क के लिए इमरजेंसी कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया। जिससे नागरिकों को खासतौर से मदद मिलेगी। इसके अलावा पुलिस और अन्य सेवाओं के लिए हॉटलाइन सुविधा दी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। 

स्कूल, बाजार बंद

अभिवादन करने के लिए भीड़ जुटती है। लिहाजा यातायात की समस्या स्वाभाविक है, लेकिन इससे स्थानिय नागरिक प्रभावित न हो, इसलिए निजी कंपनियां, स्कूल, सब्जी मंडी, बाजार बंद रखे जा रहे हैं। साथ ही आस-पास शराब दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। 
   
 

Created On :   31 Dec 2019 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story