- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- औरंगाबाद के इंडस्ट्री एरिया में...
औरंगाबाद के इंडस्ट्री एरिया में जल्द होगा बड़ा निवेश, उपमुख्यमंत्री फडणवीस की उद्योगपतियों के साथ हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि औरंगाबाद के औद्योगिक क्षेत्रोंमें आगामी समय में बड़े निवेश होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए आवश्यक वातावरण तैयार करने का काम कर रही है। आगामी समय में औरंगाबाद और राज्य के विभिन्न इलाकों में बड़े निवेश के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं। इनको सरकार सभी जरूरी सहयोग प्रदान करेगी।इससे बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन हो सकेगा। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में औरंगाबाद परिसर में निवेश के लिए इच्छुक और अपने मौजूदा उद्योगों का विस्तार करने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों के साथ चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड और प्रदेश के उद्योग मंत्री उदय सामंतभी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए इच्छुक उद्योगपतियों को सभी प्रकार का सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिन उद्योगों का प्रस्ताव प्रलंबित है, उस पर अगले 15 दिनों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्रनिवेश के लिए उद्योगपतियों के पसंद का राज्य है। इसलिए उद्योग शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति कम से कम समय में देने को प्राथमिकता दी जाती है। उद्योग समूहों के नए प्रस्तावों पर भी तत्काल मंजूरी प्रदान की जाएगी। इस बैठक में राज्य के उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, औरंगाबाद के ऑरिक सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुरेश काकाणी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के सीईओ विपिन शर्मा, उद्योग विकास आयुक्त दीपेंद्रसिंह कुशवाह, चेंबर ऑफ मराठवाडा इंडस्ट्रीज एण्ड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, मानद सचिव अर्पित सावे,एथर एनर्जी के निदेशक मुरली शशीधरन, पिरामल फार्मा सोल्युशन्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक मट्टू, कॉस्मो फर्स्ट के अध्यक्ष तथा प्रंबध निदेशक अशोक जयपुरिया आदि मौजूद थे।
Created On :   16 Nov 2022 9:50 PM IST