तेज रफ्तार मैजिक वाहन से बाइक टकराई, दो की मौत, एक घायल - सिंहपुर रोड में पड़मनिया के पास हुआ हादसा

Bike collides with high speed magic vehicle, two killed, one injured - accident in Singhpur road
तेज रफ्तार मैजिक वाहन से बाइक टकराई, दो की मौत, एक घायल - सिंहपुर रोड में पड़मनिया के पास हुआ हादसा
तेज रफ्तार मैजिक वाहन से बाइक टकराई, दो की मौत, एक घायल - सिंहपुर रोड में पड़मनिया के पास हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क शहडोल । सिंहपुर रोड में पड़मनिया के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बताया जाता है तेज रफ्तार बाइक सामने आ रहे मैजिक वाहन से जा टकराई। 
 सिंहपुर थाना प्रभारी के अनुसार शहडोल-सिंहपुर मार्ग पर पड़मानिया के समीप रविवार रात करीब 8 बजे शहडोल की तरफ से आ रहे मैजिक वाहन और सिंहपुर की तरफ से जा रही बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला पहिया निकल गया। वहीं मैजिक वाहन भी समने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मैजिक वाहन से एक महिला नीचे गिर गई थी। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बाइक चालक युवक और मैजिक वाहन से गिरी महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सोमवती कोल के रूप में हुई है। बाइक चालक के बारे में सिंहपुर थाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
तेज रफ्तार से हुआ हादसा
बताया जाता है कि मैजिक वाहन और बाइक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से वाहन की लाइट पडऩे पर बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और सीधे मैजिक वाहन से जा टकराया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। एक अन्य घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
 

Created On :   13 Oct 2020 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story