भाजपा ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
विवादित बयान भाजपा ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

 डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ तुमसर में रविवार को भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। इस समय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने  पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यहां बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टों के खिलाफ देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तरह रविवार को तुमसर भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस समय भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष प्रदीप पडोले, भाजपा शहर अध्यक्ष पंकज बालपांडे, सुनील लांजेवार, पवन पाटील, स्वप्निल मनगटे, शुभम मिश्रा, अमृत सानेकर, शीतल कालबांडे, अमरिश सानेकर, अभय धुर्वे, आशीष भुरे, पूर्व नगरउपाध्यक्ष गीता कोंडेवार, पूर्व नगरसेविका कुंदा वैद्य, शोभा लांजेवार, पल्लवी पाटील, आदिती कालबांडे, प्रीति मलेवार, राजेश्वरी लांजेवार, उज्जवला मेश्राम सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
 
 
 

Created On :   19 Dec 2022 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story