नागपुर मनपा उपचुनाव में BJP का परचम, संदीप गवई जीते

BJP candidate sandip gavai won the nagpur NMC election 2017
नागपुर मनपा उपचुनाव में BJP का परचम, संदीप गवई जीते
नागपुर मनपा उपचुनाव में BJP का परचम, संदीप गवई जीते

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर एनएमसी (NMC) के प्रभाग 35 अ में हुए उप चुनाव में BJP के संदीप गवई 463 मतों से विजयी हुए हैं। गवई ने कांग्रेस के पंकज थोरात को हराया। गवई को 5711 और थोरात को 5248 वोट मिले।  गुरुवार को सीताबर्डी के बचत भवन में मतगणना के गवई को विजय घोषित कर प्रमाण-पत्र सौंपा दिया।

उपचुनाव में एक चौथाई मतदान होने के कारण कांटे की टक्कर बताई जा रही थी, इसके बाद गुरुवार को चुनाव परिणाम ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया। गवई दूसरी बार नगरसेवक बने हैं।

इन्हें इतने वोट मिले
बुधवार को उपचुनाव में कुल 14034 वोट पड़े थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी संदीप गवई को 5711, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज थोरात को 5248, बसपा प्रत्याशी नंदा झोडपे को 1675, अांबेडकराईड पार्टी आॅफ इंडिया के शशिकांत नारनवरे 130, वंदना जीवने को 426, गौतम कांबले, 668, सुनील कवाडे 15,  मनोज इंगले 14 वोट मिले। जबकि 147 मतदाताओं ने नोटा दबाया।

जीत के बाद गवई ने कहा
अविकसित बस्तियों में सीवर लाइन का काम पहली प्राथमिकता। छुट्टी का दिन न होने के कारण मतदान में कमी रही, जो इससे मेरे मत कम पड़े। मतदाताओं के घर और मतदान केन्द्र के बीच दूरी के कारण लोगों को परेशानी हुई। मतदान सूची सही तरीके से नहीं बनाई गई थी। वह हमें देर से मिली इसलिए हम मतदाता से सीधे संवाद नहीं साध सके।

Created On :   12 Oct 2017 8:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story