176 में 52 पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, बीजेपी भाजपा अध्यक्ष का दावा 

BJP capture of 52 Panchayat Samitis out of 176 - Chandrakant Patil
176 में 52 पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, बीजेपी भाजपा अध्यक्ष का दावा 
176 में 52 पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा, बीजेपी भाजपा अध्यक्ष का दावा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में हुए 176 पंचायत समितियों के सभापति पद के चुनाव में 52 पंचायत समिति के सभापति पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने यह जानकारी दी। पंचायत समिति सभापति पद के चुनाव में राकांपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 39 जगहों पर जीत हासिल की है। जबकि शिवसेना ने सहयोगी दलों की मदद से 36 और कांग्रेस अपने सहयोगी पार्टी के साथ मिलकर 29 जगहों पर पंचायत समिति सभापति पद पर कब्जा जमाया है। राज्य भर में 351 पंचायत समितियां हैं। 


औरंगाबाद खंडपीठ का आदेश- छह अपात्र सदस्य मतदान प्रक्रिया में नहीं लेंगे हिस्सा 

उधर बीड़ जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चार जनवरी को होनेवाली चुनाव प्रक्रिया पूरी करने आदेश दिया। लेकिन चुनाव परिणाम 13 जनवरी तक घोषित नहीं करने किए जाएंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ के न्यायमूर्ति वीके जाधव ने आदेश दिया है। इससे पूर्व खंडपीठ ने पांच अपात्र जिला परिषद सदस्यों को मतदान का अधिकार बहाल नहीं किया था। यह आदेश भी यथावत होने से वह मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।
बीड़ जिला परिषद के सदस्यों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था। राष्ट्रवादी के चार सदस्यों ने पार्टी व्हिप का अमल नहीं किया था। एक सदस्य की तबीयत ठीक नहीं होने से वह सभा से अनुपस्थित रहे। छह सदस्यों के खिलाफ वर्ष 2017 में जिलाधिकारी के पास याचिका दाखिल करने पर उन्हें अपात्र घोषित किया गया था। इसके विरोध में छह अपात्र सदस्यों ने राज्य की तत्कालीन ग्रामविकास मंत्री पंकजा मुंडे के पास अपील की थी। इस पर उन्होंने शुरू में जिलाधिकारी के निर्णय पर स्थगनादेश दे दिया था। बाद में जिलाधिकारी का निर्णय यथावत रखा था। इसके विरोध में जिप सदस्यों ने याचिका दायर की है। खंडपीठ में सदस्यों की ओर से एड गिरीश नाईक थिगले, एड. वसंतराव सालुंके, एड अमरसिंह काकड़े ने कामकाज देखा। बजरंग सोनवणे, मंगला सोनवणे की ओर से एड. नरसिंह जाधव ने काम किया।
 

Created On :   2 Jan 2020 4:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story