भाजपा ने किया गडचिरोली में 150 ग्राम पंचायत पर जीत का दावा, शिवसेना ने भी किया आघाडी की जीत का ऐलान   

BJP claimed victory over 150 Gram Panchayat in Gadchiroli
भाजपा ने किया गडचिरोली में 150 ग्राम पंचायत पर जीत का दावा, शिवसेना ने भी किया आघाडी की जीत का ऐलान   
भाजपा ने किया गडचिरोली में 150 ग्राम पंचायत पर जीत का दावा, शिवसेना ने भी किया आघाडी की जीत का ऐलान   

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गडचिरोली के 150 ग्राम पंचायतों के हुए चुनाव में भाजपा ने 104 ग्राम पंचायतों पर जीत का दावा किया है। जबकि शिवसेना ने महाविकास आघाड़ी के तीन घटक दलों को सफलता मिलने का दावा किया है। शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग ने गडचिरोली में हुए ग्राम पंचायतों के चुनाव के नतीजे घोषित किए। प्रदेश के नगर विकास मंत्री तथा गडचिरोली के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ग्राम पंचायतों के चुनाव में शिवसेना समेत महाविकास आघाड़ी के घटक दलों को फायदा हुआ है। शिंदे ने कहा कि गडचिरोली के देसाईगंज, कोरची, आरमोरी, गडचिरोली, चामोर्शी, अहेरी, सिरोंचा समेत सभी तहसीलों में महाविकास आघाड़ी को अच्छी सफलता मिली है।

शिंदे ने बताया कि कोरची तहसील में 18 में से 13 ग्राम पंचायतें और देसाईगंज तहसील में 15 से अधिक ग्राम पंचायतें महाविकास आघाड़ी के कब्जे में आई है। सभी तहसीलों में थोड़े बहुत अंतर से ऐसी ही परिस्थिति है। जबकि प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि गडचिरोली के सात तहसीलों में हुए चुनाव में पार्टी ने 104 ग्राम पंचायतों पर विजय का झंडा फहराया है। जबकि इससे पहले भाजपा ने 5 हजार 721 ग्राम पंचायतों में सफलता हासिल की थी। उपाध्ये ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण ग्रामीण इलाकों की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। अनैतिक रूप गठबंधन कर सत्ता हासिल करने वाली महाविकास आघाड़ी के प्रति जनता में गुस्सा और उदासिनता है।  

राज्य चुनाव आयोग ने गडचिरोली के 360 ग्राम पंचायतों में मतदान की घोषणा की थी। इसमें से 170 ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी और 150 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 20 जनवरी को वोट डाले गए थे। जबकि कुछ ग्राम पंचायतों में पूरे और कुछ ग्राम पंचायतों में आंशिक रूप से निर्विरोध चुनाव हुआ था।

Created On :   22 Jan 2021 2:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story