मीरा भायंदर मनपा में भाजपा का दबदबा बरकरार

BJP continues to dominate Meera Bhayander municipal corporation
मीरा भायंदर मनपा में भाजपा का दबदबा बरकरार
मीरा भायंदर मनपा में भाजपा का दबदबा बरकरार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनावों में बुधवार को भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा है। महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर पार्टी उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार ज्योत्स्ना जसनाले शिवसेना उम्मीदवार अनंत शिर्के को 36 के मुकाबले 55 वोटों से हराकर महापौर चुनीं गईं हैं। उपमहापौर पद पर भी भाजपा के हसमुख गहलोत ने जीत हासिल की है। गहलोत ने शिवसेना के मार्लिन डी सा को 35 के मुकाबले 56 वोटों से हराया है। मतदान के दौरान 95 सदस्यीय सदन में चार नगरसेवक अनुपस्थित रहे। सदन में भाजपा के 62, कांग्रेस के 10, शिवसेना के 22 और एक निर्दलीय नगरसेवक है। कांग्रेस पार्टी ने भी शिवसेना उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। 
 

Created On :   26 Feb 2020 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story