- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कुर्सी गवाने वाले भाजपा नेताओं को...
कुर्सी गवाने वाले भाजपा नेताओं को संगठन में मिला पद, नितीन भुतडा यवतमाल जिला भाजपा अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल में कुर्सी छीने जाने, लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार न पाने और केंद्र सरकार में दोबारा मंत्री न बन सकने वाले नेताओं को अब प्रदेश भाजपा के संगठन मंं जगह दी गई है। भाजपा के धुलिया से सांसद डॉ. सुभाष भामरे, प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री प्रवीण पोटे पाटील और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पुणे भाजपा के शहर अध्यक्ष पद से हटाए गए योगेश गोगावले को भी प्रदेश उपाध्यक्ष पद दिया गया है। जबकि जलगांव के अशोक कांडलकर भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सोमवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने यह घोषणा की। पाटील ने बताया कि प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विकास रासकर और उपाध्यक्ष पद पर भूषणसिंह होलकर की नियुक्ति की गई है।
दानवे के बेटे जालना के नए जिला अध्यक्ष
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहब दानवे के बेटे तथा विधायक संतोष दानवे को जालना का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि यवतमाल जिला भाजपा के अध्यक्ष पद पर नितीन भुतडा की नियुक्ति की गई है। गिरीश पालवे नाशिक शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं। पुणे शहर अध्यक्ष विधायक माधुरीताई मिसाल और पुणे शहर महासचिव गणेश बिडकर होंगे।
गिरीष व्यास-श्वेता शालिनी प्रदेश प्रवक्ता
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पद पर फिर से माधव भंडारी की नियुक्ति की गई है। राज्य के मीडिया संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी केशव उपाध्ये को दी गई है। केशव सह मुख्य प्रवक्ता भी होंगे। पार्टी के नए प्रदेश प्रवक्ताओं विधायक गिरीश व्यास, श्वेता शालिनी, मधु चव्हाण, गणेश हाके, शिरीष बोरालकर, विश्वास पाठक, अतुल शाह, अर्चनाडेहणकर, शिवराय कुलकर्णी, भालचंद्र शिरसाट, इजाज देशमुख, सुनील नेरलकर होंगे। हिंदी भाषी श्वेता शालिनी को फिर से प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता बनाया गया है।
Created On :   19 Aug 2019 9:25 PM IST