- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अधिवेशन के पहले फरार हो जाएंगे...
अधिवेशन के पहले फरार हो जाएंगे धनंजय मुंडे : भाजपा विधायक का दावा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के विधान परिषद सदस्य सुरेश धस ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे पर बड़ा हमला बोला है। धस ने कहा कि सरकारी जमीन हड़पने के मामले में मामला दर्ज होते ही विधानमंडल के मानसून सत्र शुरू होने के पहले ही धनंजय मुंडे फरार हो जाएंगे।
बुधवार को धस ने कहा कि बाम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने धनंजय मुंडे के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। अब अदालत के आदेश पर धनंजय पर मामला दर्ज होगा। ऐसे में बहुत संभावना है कि धनंजय फरार हो जाएं। धस ने कहा कि 17 जून से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र ऐतिहासिक होगा। क्योंकि विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय फरार रहेंगे। धस ने कहा कि मंदिर की जमीन खरीद कर धनंजय ने बड़ी गलती की है। जमीन हड़पने के मामले में तथ्य है। इस मामले में कई और लोग लिप्त हैं। सभी लोगों के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
Created On :   12 Jun 2019 9:32 PM IST