राठोड के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन 

BJP Mahila Morcha protests to demand Rathods resignation
राठोड के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन 
राठोड के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूजा चव्हाण आत्महत्या प्रकरण में आरोपों के घेरे में आए राज्य के वन मंत्री संजय राठोड के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यभर में जगह-जगह चक्का जाम आंदोलन किया। पार्टी का दावा है कि करीब 1 हजार जगहों पर 20 हजार से अधिक महिलाओं ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उमा खापरे के नेतृत्व में महानगर के मुलुंड में प्रदर्शन किया गया। इस वजह से इस इलाके में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। इस दौरान खापरे ने कहा पूजा चव्हाण नामक युवती की संदेहास्पद मौत को 20 दिन बीत गए पर अभी तक इस मामले के मुख्य आरोपी वनमंत्री संजय राठोड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी मांग है कि मंत्री का इस्तीफा लेकर इस मामले की पूरी जांच की जाए।  

जलगांव में आंदोलनकारी महिलाओं को हिरासत में लेकर छोड़ा

जलगांव में जिला महिला आघाड़ी ने शनिवार को चक्का जाम का आह्वान किया था। पुलिस ने आंदोलनकर्ताओं को तत्काल हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। आकाशवाणी चौक पर भाजपा महिला आघाड़ी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त कर रखा था। पुलिस ने आंदोलनकारी महिलाओं को वैन में बिठाकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया।

चालीसगांव भाजपा महिला मोर्चा ने मामले की जांच की मांग की

चालीसगांव में पूजा चौहान की संदेहास्पद मृत्यु मामले की जांच को लेकर महिलाओं ने मारे लगाए। साथ ही मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा मांगा। महिला आघाडी की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में चक्काजाम आंदोलन किया गया। जिसमें तालिका अध्यक्ष प्रा.सुनील निकम, सरचिटणीस अमोल नानकर, महिला अध्यक्षा सौ.संगीता गवली, पार्षदा विजया भीकन पवार, सौ.सोनाली गुरव, सौ. वर्षा जोशी, सौ. वर्षा परदेसी, सौ. मनीषा महाजन, पार्षद चंद्रकांत तायडे, पूर्व पार्षद संजय घोड़े, कैलाश पाटिल, सचिन महाजन, रणजीत देशमुख, किशोर रणधीर, सचिन दायमा, बबन पवार, समेत पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

 

Created On :   27 Feb 2021 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story