नगर पालिका शहडोल चुनाव में आए परिणाम के बाद भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा तेज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहडोल नगर पालिका शहडोल चुनाव में आए परिणाम के बाद भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा तेज

डिजिटल डेस्क,शहडोल। भाजपा संगठन में अगले महीने के पहले सप्ताह तक बदलाव की सुगबुगाहट के बीच दावेदार भोपाल की दौड़ लगा रहे हैं। संगठन में बदलाव को हाल ही में शहडोल नगर पालिका चुनाव से जोडक़र देखा जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

संगठन के अंदर इस बात की भी चर्चा है कि अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस 12 पार्षदों से बढक़र 21 तक पहुंच गई और भाजपा 18 पार्षदों के बाद भी बहुमत के लिए 20 पार्षदों का समर्थन नहीं जुटा सकी। इस बीच भाजपा में जिलाध्यक्ष के दावेदारों ने भोपाल की दौड़ लगानी शुरु कर दी है। कुछ दावेदार बीते दिनों कटनी में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के दौरे में ही उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद भोपाल पहुंचकर अपनी बात रखी।

संगठन में इन नामों की चर्चा

> अमित मिश्रा - भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, इससे पहले एबीवीपी में रहे हैं।
> प्रकाश जगवानी - नगर पालिका शहडोल में पूर्व में अध्यक्ष रहे, विकास कार्य के लिहाज से उनके कार्यकाल को अब तक का सबसे अच्छा कार्यकाल बताया जा रहा है।
> इंद्रजीत छाबड़ा - पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, उनके कार्यकाल में विधानसभा चुनाव में परिणाम अच्छा रहा है। 
> अनिल द्विवेदी - जिला महामंत्री के साथ ही संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं। चुनाव में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
> पदम खेमका - व्यापारी प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक हैं, इससे पूर्व संगठन में कई पदों पर दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। 
> इसके अलावा चंद्रेश द्विवेदी, सुधीर सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, कैलाश विश्नानी व प्रदीप पाण्डेय सहित अन्य नामों की चर्चा है।
 

Created On :   27 Oct 2022 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story