भाजपा संगठन में फेरबदल : शिवप्रकाश को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

BJP organization reshuffle: Shivprakash gets responsibility for Maharashtra
भाजपा संगठन में फेरबदल : शिवप्रकाश को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
भाजपा संगठन में फेरबदल : शिवप्रकाश को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2020 के आखिरी दिन गुरूवार को कुछ अहम संगठनात्मक नियुक्तियां की है। इसके तहत भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के दायित्व से मुक्त कर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है और कुछ राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित छह राज्यों के संगठन का प्रभार सौंपा गया है।

भाजपा महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बयान जारी कर बताया कि सौदान सिंह अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे और वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भाजपा संगठन के साथ समन्वय करेंगे। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का बेस कैंप भोपाल होगा। वे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आन्ध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभार संभालेंगे। इसके पहले शिवप्रकाश उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे थे। नड्डा ने वी सतीश को दिल्ली में संगठक बनाया है। सतीश संसदीय कार्यालय, समन्वय, एस सी, एस टी मोर्चे के समन्वय के साथ विशेष संपर्क की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

 

Created On :   31 Dec 2020 3:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story