भाजपा की चेतावनी - वनमंत्री राठोड ने इस्तीफा नहीं दिया तो चलने नहीं देंगे सदन

BJP warning - If the Forest Minister Rathod does not resign, the House will not allow
भाजपा की चेतावनी - वनमंत्री राठोड ने इस्तीफा नहीं दिया तो चलने नहीं देंगे सदन
भाजपा की चेतावनी - वनमंत्री राठोड ने इस्तीफा नहीं दिया तो चलने नहीं देंगे सदन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे के पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में घिरे प्रदेश के वन मंत्री संजय राठोड पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने आक्रामक रूख अपनाते हुए विधानमंडल के बजट अधिवेशन में सदन नहीं चलने देने की चेतावनी दी है। सोमवार से विधानमंडल का बजट सत्र शुरु होने वाला है। शुक्रवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे किसी समाज के दबाव में आने की बजाय राठोड का इस्तीफा लें। उन्होंने कहा कि हम सदन में किसी भी हालत में राठोड के इस्तीफे की मांग करेंगे। दरेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री को सरकार बचाए रखना है। उन पर राठोड के समाज का भी दबाव है। इसलिए मुख्यमंत्री राठोड का इस्तीफा नहीं ले रहे हैं। जबकि भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री को राठोड के इस्तीफा देने के लिए इंतजार की जरूरत नहीं है। वे राठोड को कभी भी राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर सकते हैं। भातखलकर ने कहा कि जब तक राठोड इस्तीफा नहीं देंगे तब तक भाजपा सदन नहीं चलने देगी।

राठोड के खिलाफ सडक पर उतरेगी भाजपा 

वहीं भाजपा के तीन अलग-अलग मोर्चा ने राठोड के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी किया है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 27 फरवरी को राज्य भर में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा खापरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राठोड के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री को राठोड का तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए। यदि राठोड में थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पाटील ने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से राठोड के खिलाफ 1 मार्च को उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर ने कहा कि ओबीसी मोर्चा की ओर से 3 मार्च को पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा। 

Created On :   26 Feb 2021 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story