वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी को भाजपाई देंगे कोरोना काल के सेवा कार्यो की जानकारी

BJP will inform PM Modi through video conferencing about service functions of Corona era
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी को भाजपाई देंगे कोरोना काल के सेवा कार्यो की जानकारी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी को भाजपाई देंगे कोरोना काल के सेवा कार्यो की जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट में भाजपा की तरफ से राज्य में किए गए सेवा कार्य की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाएगी। शनिवार को मुंबई भाजपा के दादर स्थित वसंतस्मृति कार्यालय में दोपहर 4 से 6 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील पार्टी की तरफ से किये गए सेवा कार्यो को लेकर प्रजेंटेशन देंगे।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के साथ सात राज्यों के पार्टी संगठन अपने-अपने सेवा कार्य की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे। बैठक का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से होगा। गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से यह जानकारी दी गई। पार्टी की तरफ से कहा कि प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को रात 12 बजे से लॉकडाउन घोषित किया। इसके बाद तुरंत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के निर्देश दिए।

इसके अनुसार पार्टी की तरफ से राज्य में जरूरतमंदों को भोजन देने, अनाज वितरित करने, मास्क अथवा फेस कवर वितरण, वरिष्ठ नागरिकों को आधार देने, आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने समेत विभिन्न प्रकार के सेवाकार्य किया गया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी।

Created On :   2 July 2020 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story