भाजपा अब फिर से हथकंडे अपनाएगी, जिसे समझने की जरूरत

BJP will now adopt tactics again, which needs to be understood
भाजपा अब फिर से हथकंडे अपनाएगी, जिसे समझने की जरूरत
कमलनाथ भाजपा अब फिर से हथकंडे अपनाएगी, जिसे समझने की जरूरत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा आज भाजपा देश को धर्म, जाति और समाज के नाम पर बांट रही। महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा बात नहीं करती। जनता का ध्यान बांटने के लिए तरह-तरह के हत्थकंडे भाजपा के लोग अपना रहे हैं, इसे समझने की आवश्यकता है। वे मंगलवार को नागपुर रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस की क्षेत्रीय कमेटियों के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज केवल चुनाव जीतने का प्रश्न नहीं है, आज हमारे देश की संस्कृति पर जो हमला हो रहा है। हमें देश की सभ्यता और संस्कृति के साथ ही अपने देश के भविष्य को भी बचाना है।

कमलनाथ ने कहा कि 15 माह की सरकार में हमारा फोकस इस बात पर था कि कैसे हम जिले में बड़ी परियोजनाएं ला सके। सिम्स सहित तमाम प्रोजेक्ट इसके उदाहरण है। उन्होंने यह भी खुल मन से कहा कि छोटे कामों के लिए हमारा ध्यान नहीं गया। हम सोचते थे कि छोटे काम तो कभी भी कर लेंगे। हमें नहीं पता था कि सरकार खरीद फरोख्त कर गिरा दी जाएगी। सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा के लोग जनता के बीच दुष्प्रचार करते हैं, जिसका हम सभी को जवाब देना है। कांग्रेस को किसी से माफी नहीं मांगनी, 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है। जनता हर बात को जानती है, लेकिन उन्हें अब सिर्फ समझाने की जरूरत है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक सोहन बाल्मीकि, सुनील उइके, निलेश उइके, सुजीत चौधरी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Created On :   25 May 2022 7:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story