अब ‘कमल सखी संवाद’ के जरिए विदर्भ-मराठवाडा की बहुओं से संवाद साधेगी भाजपा 

BJP will now communicate with the daughters-in-law of Vidarbha- Marathwada
अब ‘कमल सखी संवाद’ के जरिए विदर्भ-मराठवाडा की बहुओं से संवाद साधेगी भाजपा 
अब ‘कमल सखी संवाद’ के जरिए विदर्भ-मराठवाडा की बहुओं से संवाद साधेगी भाजपा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अब मुंबई, ठाणे के कल्याण, नई मुंबई के पनवेल जैसे बड़े शहरों में रहने वाली मराठवाड़ा और विदर्भ की बहुओं को रिझाने की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से ‘कमल सखी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधवी नाईक ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। नाईक ने बताया कि गणेश उत्सव के त्यौहार के बाद प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में ‘कमल सखी संवाद’ का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय विधायक और सांसदों को बुलाया जाएगा। नाईक ने कहा कि मराठवाड़ा और विदर्भ की कई महिलाएं ऐसी हैं जो विवाह के बाद कल्याण, पनवेल जैसे शहरों में रहती हैं। हम ऐसी बहुओं से मिलकर उनकी समस्याओं का जानने की कोशिश करेंगे। जैसे कल्याण में खानदेश की बहुएं रहती हैं तो हम उन तक पहुंचेंगे। नाईक ने कहा कि कमल सखी संवाद कार्यक्रम में हर सेक्टर की महिलाओं को बुलाया जाएगा। इसमें नौकरी पेशा से लेकर घरेलू महिलाएं शामिल होंगी। नाईक ने कहा कि ‘कमल सखी संवाद’ के जरिए हम महिलाओं को उनकी समस्याओं को जानेंगे। हम अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं से मिलने वाले अच्छे सुझावों को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

प्रदेश महिला मोर्चा का कार्यक्रम 

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देने के सवाल पर नाईक ने कहा कि हम टिकट के लिए प्रतिशत के चक्कर में नहीं फंसना चाहते। महिलाओं को उनकी काबिलियत और जनाधार के दम पर टिकट मिलना चाहिए। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक महिलाओं से जितने भी आवेदन जाएंगे। मैं सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को सौंप दुंगी। इसके बाद अंतिम फैसला करेंगे। 
 

Created On :   26 Aug 2019 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story