बीजेपी युवा और महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, नागपुर की शिवानी दाणी वखरे और राहुल बने प्रदेश महासचिव

BJP Youth and Mahila Morcha executives declared
बीजेपी युवा और महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, नागपुर की शिवानी दाणी वखरे और राहुल बने प्रदेश महासचिव
बीजेपी युवा और महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, नागपुर की शिवानी दाणी वखरे और राहुल बने प्रदेश महासचिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में 3 महासचिव, 9 उपाध्यक्ष, 11 सचिव, 20 कार्यकारिणी सदस्य, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटील ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में राज्य के कई जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। 

पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर के बेटे राहुल लोणीकर, नागपुर शहर की शिवानी दाणी वखरे, पुणे शहर के सुशील मेंगडे को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का महासचिव बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रपुर के वामन तुर्के, औरंगाबाद शहर के राजेंद्र साबले, नाशिक शहर के योगेश माईद, अहमदनगर के सचिन तांबे, पिंपरी चिंचवड के अनूप मोरे, ठाणे ग्रामीण के देवेश पाटील, वसई विरार के अजीत सिंह, मीरा-भाईंदर के गौरव पोरवाल, सातारा के सुदर्शन पाटसकर की नियुक्ति की गई है।

सचिव पद की जिम्मेदारी वर्धा के अंकुश ठाकुर, अमरावती ग्रामीण के सोपान कन्हेरकर, लातूर शहर की प्रेरणा होणराव, धुलिया शहर के हर्षल विभांडिक, नाशिक शहर के अनिकेत पाटील, कल्याण के निखिल चव्हाण, मुंबई की अरुणा पाटकर, नई मुंबई के अंकुश कदम, रायगड के ऋषिकेश जोशी, सांगली ग्रामीण के जगन्नाथ पाटील और प्रवीण पोंडे को दी गई है। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर औरंगाबाद शहर के अभिषेक जैसवाल नियुक्त किए गए हैं। कार्यालय मंत्री अमरावती शहर के आनंद जोशी होंगे। 

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागपुर शहर के राहुल खंगार, औरंगाबाद शहर के हर्षवर्धन कराड, लातूर की ललीता जाधव, नांदेड़ ग्रामीण के रवि पाटील खतगावकर,बीड़ के रोहित देशमुख, रायगड के प्रशांत कदम, अहमदनगर के किरण बोराडे, भिवंड़ी के विशाल पाठारे, शरद उकावले, पुणे शहर के संकेत खरपुडे, पुणे ग्रामीण के पंडित भुजबल, गणेश कुटे, ठाणे शहर के धीरज ठाकुर, सोलापुर शहर के समर्थ बंडे, मुंबई के अमरजीत शुक्ला, गोविंद हुरणेकर, विनय सावंत की नियुक्ति की गई है। वहीं युवती विभाग की संयोजिका मुंबई की मीना केदार और सह संयोजिका पिंपरी चिंचवड की वैशाली खाडे होंगी। सोशल मीडिया के संयोजक जलगांव के हिरालाल पाटील, मुंबई की सायली कुलकर्णी, पिंपरी-चिंचवड की समर कामटेकर और मीरा-भाईंदर के राहुल शर्मा होंगे।  
 

विदर्भ की अश्विनी जिचकर महासचिव बनीं 

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में 3 महासचिव, 9 उपाध्यक्ष, 9 सचिव, 24 कार्यकारिणी सदस्य, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रमुख, 1 कार्यालय प्रमख की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा उमा खापरे और महिला मोर्चा प्रभारी विधायक देवयानी फरांदे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव पद पर विदर्भ की अश्विनी जिचकर, मराठवाड़ा की सविता कुलकर्णी, कोंकण की दीपाली मोकाशी की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष विदर्भ की नैना मनतकर, वनिता कानडे, मराठवाड़ा की रेखा कुलकर्णी, माधुरी अदवंत, ज्योति जाधव, उत्तर महाराष्ट्र की जयश्री अहिराव, संध्या कुलकर्णी, पश्चिम महाराष्ट्र की सुवर्णी पाटील, मुंबई की रिधा रशीद को बनाया गया है।

सचिव पद पर विदर्भ की सुरेखा लुगारे, मराठवाड़ा की मीनाश्री पाटील, जयश्री त्र्यंबक मुंडे, पूनम पवार, पश्चिम महाराष्ट्र की वर्षा डहाले, क्रांति सोमवंशी,  उत्तर महाराष्ट्र की सुरेशा विधे, रोहिणी नायडू-वानखेडे, मुंबई की रिटा मकवाना को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर पश्चिम महाराष्ट्र की शैला मोलक, मीडिया प्रमुख पद पर कोंकण की नैना वासवानी, कार्यालय प्रमुख के रूप में शिल्पा गणपते की नियुक्ति की गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पालघर की चंद्रा दूबे, प्रिया शर्मा, संध्या राजपूत, मंजू वैष्णव, रेखा कोठेकर, आम्रपाली सालवी, स्वाति जाधव, संजीवनी सिसोदिया, विजयाताई अहिरे, सोनाली कुलकर्णी, माधुरी पठार-पालवे आदि को मौका दिया गया है। 

 

Created On :   21 Aug 2020 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story