भाजपा युवा मोर्चा ने शुरु की कोरोना हेल्पलाइन, मरीजों को इलाज के लिए मिलेगी मदद

BJP Yuva Morcha started Corona Helpline for Patients
भाजपा युवा मोर्चा ने शुरु की कोरोना हेल्पलाइन, मरीजों को इलाज के लिए मिलेगी मदद
भाजपा युवा मोर्चा ने शुरु की कोरोना हेल्पलाइन, मरीजों को इलाज के लिए मिलेगी मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना के मरीजों की मदद के लिए राज्यव्यापी कोविड सहायता हेल्पलाइन शुरू की है। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत पाटील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाटील ने कहा कि कोविड सहायता हेल्पलाइन के माध्यम से कोरना के मरीजों के स्वास्थ्य संबंधित सेवा, अस्पताल व दवाई की समस्या, प्लाज्मा आवश्यकता व दान, अस्पतालों के ज्यादा बिल की समस्या और कहीं पर फंसे पड़े नागरिकों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि घर से न निकल पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

पाटील ने बताया कि प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 02067326090 है। उन्होंने कहा कि नागरिक हेल्पलाइन के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के ट्वीटर हैंडल पर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। पाटील ने दावा किया कि कोरोना को लेकर सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इसलिए सामान्य जनता की उम्मीद अब केवल भाजपा परिवार से है। इसलिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक जिम्मेदारी से काम करते हुए नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाएंगे। 

 

Created On :   23 April 2021 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story