- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सावरकर पर आपत्तिजनक लेख के खिलाफ...
सावरकर पर आपत्तिजनक लेख के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वतंत्र वीर सावाकर के विषय में अपमानजनक लेख प्रकाशित करने के विरोध में शुक्रवार मुंबई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। फरवरी में कांग्रेस के मुखपत्र शिदोरी में प्रकाशित लेख में स्वतंत्रवीर सावरकर के विषय में अपमानजनक शब्द लिखे गए थे और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके विरोध में मुंबई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने आंदोलन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, दक्षिण मुंबई भाजपा अध्यक्ष शरद चिंतनकर, दक्षिण मध्य मुंबई भाजपा अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर के साथ भाजपा कई नगरसवेकों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस के विरोध में खूब नारेबाजी की गई।
Created On :   14 Feb 2020 9:43 PM IST