जादू-टोने का सहारा ले वो अपने पति और परिवार की हत्या का बना रही थी प्लान

Black magic : Media person arrested, complaint filed in police station
जादू-टोने का सहारा ले वो अपने पति और परिवार की हत्या का बना रही थी प्लान
जादू-टोने का सहारा ले वो अपने पति और परिवार की हत्या का बना रही थी प्लान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानकापुर थानांतर्गत जादू-टोना का सहारा लेकर अपने पति और उसके परिवार की हत्या करने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने महिला और उसके साथी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी मीडिया कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिलीप जैस्वाल (54) है। आरोपी दिलीप के बारे में पता चला है कि, यह शिकायतकर्ता सचिन कनोजिया की पत्नी किरण जैस्वाल (36) का दोस्त है।  सचिन व किरण का न्यायालय में मामला विचाराधीन है। किरण ने अपने ससुराल वालों व पति के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पति सचिन कनोजिया का आरोप है कि, किरण ने दिलीप के साथ मिलकर उसकी व उसके परिजनों की हत्या करने की साजिश रची थी। इसके लिए वह प्रतिबंधित जादू-टोने का सहारा लेकर उसे व उसके परिवार को परेशान कर रही थी। इस कार्य के लिए उसने अपने मित्र दिलीप जैस्वाल को अपने साथ में मिला लिया था। दिलीप के साथ किरण पर भी मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी मीडिया कर्मी है। दोनों  के खिलाफ मानकापुर पुलिस ने धारा 307,511,452,120(ब) और सहधारा 3 महाराष्ट्र नरबलि आैर अमानुष अनिष्ठ व अघोरी प्रभाव जादू-टोना प्रतिबंध कानून के   तहत मामला दर्ज किया है। 

Created On :   2 Jun 2019 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story