नाका पास कराने मांगी रिश्वत, भ्रष्टाचार प्रतिबंधिक टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Bribe sought to pass Naka, Corruption restrictive team caught red handed
नाका पास कराने मांगी रिश्वत, भ्रष्टाचार प्रतिबंधिक टीम ने रंगेहाथ दबोचा
नाका पास कराने मांगी रिश्वत, भ्रष्टाचार प्रतिबंधिक टीम ने रंगेहाथ दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गोंदिया जिले के देवरी सिरपुर नाका पार कराने के बदले ट्रक चालक से रिश्वत मांगने वाले निजी व्यक्ति को शुक्रवार को भ्रष्टाचार प्रतिबंधिक विभाग की टीम ने कार्रवाई कर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा।  300 रु. रिश्वत मांगी, बात 200 रु. पर बनी, पीड़ित शिकायतकर्ता 35 वर्षीय है। आरोपी अब्दुल सलीम अब्दुल हबीब शेख (37), दसरा रोड, महल निवासी है। अब्दुल देवरी सिरपुर नाका पर अस्थायी तौर पर कार्यरत है। आरोप है कि, वह नाका कर्मियों की मिलीभगत से वाहन चालकों से नाका पास कराने के बदले वसूली करता है। शिकायतकर्ता को भी उसने नाका पास कराने के लिए 300 रुपए रिश्वत मांगी थी। बात 200 रुपए पर बनी। इस बीच शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग को इसकी शिकायत की। विभाग ने तुरंत हरकत में आकर तय योजना अनुसार शुक्रवार को नाके पर छापामार कार्रवाई की और  अब्दुल को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए धरदबोचा। इस कार्रवाई से अन्य नाकाकर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी संदेह के घेरे में आ गए है। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Created On :   31 Jan 2021 11:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story