तेज रफ्तार बस पलटी - 15 यात्री घायल , बिछुआ अस्पताल में चल रहा इलाज

Bus over turned near gumtara 15 serious injured,chhindwara
तेज रफ्तार बस पलटी - 15 यात्री घायल , बिछुआ अस्पताल में चल रहा इलाज
तेज रफ्तार बस पलटी - 15 यात्री घायल , बिछुआ अस्पताल में चल रहा इलाज

डिजिटल डेस्क, बिछुआ/छिंदवाड़ा। बिछुआ के ग्राम गुमतरा से शुक्रवार दोपहर सवारी लेकर छिंदवाड़ा आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 15 यात्रियों को चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए बिछुआ अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। 

बस का स्टेयरिंग फेल हो गया
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गुमतरा से छिंदवाड़ा आ रही बस ग्राम मुर्रा के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार बीस लोगों को चोटें आई है। इनमें से 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से बिछुआ अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है। इनमें से एक यात्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

दुर्घटना में यह यात्री हुए घायल
बस दुर्घटना में आदित्य, गोलू, नरेश, निरभू, शिवकुमारी, दिव्या, प्रियंका, राजकुमारी, मनिया, रमा, जग्गू, मानवती, हरियाबाई, नीरज, शफी और झनक उईके समेत अन्य लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को बिछुआ अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

चौथी जर्जर बस हादसे का शिकार
मई माह में बस दुर्घटनाग्रस्त होने की यह चौथी घटना है। इसके पहले हुए तीन बस हादसों में छह लोगों की जान जा चुकी है। गनीमत है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। ग्राम मुर्रा के पास बस पलटते ही उसके कलपुर्जे उखड़ गए थे। अभी तक जितनी भी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है उनके फिटनेस नहीं थे जो आरटीओ और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
यात्री बसों की जांच को लेकर पूरे जिले में टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। जांच में जो बसें कंडम पाई जाएगी। उसके परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार शुक्ला, एआरटीओ

Created On :   25 May 2019 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story