नगरपरिषद-नगर पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी, सामान्य वर्ग में बुटीबोरी

Butibori nagar parishad come in general Category during lottery
नगरपरिषद-नगर पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी, सामान्य वर्ग में बुटीबोरी
नगरपरिषद-नगर पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी, सामान्य वर्ग में बुटीबोरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नवनिर्मित 2 नगरपरिषदों व 3 नगर पंचायतों के नगराध्यक्ष के आरक्षण के लिए बुधवार को लाटरी निकाली गई। नागपुर के बुटीबोरी व कोल्हापुर के शिरोल नगर परिषद को सामान्य (खुला) श्रेणी में रखा गया है। राज्य के नगर विकास राज्य मंत्री डा रणजीत पाटील के हाथों यह लाटरी निकाली गई। शेंदुर्णी,  मुक्ताईनगर (जलगाव) व वडगाव मावल नगरपंचायतों में से शेंदुर्णी नगरपंचायत ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होगी। जबकि मुक्ताईनगर नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखी गई है। वडगाव मावल नगर पंचायत सामान्य (खुला) श्रेणी में होगी।

Created On :   30 May 2018 8:39 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story