कैबिनेट मंत्री सुनील केदार पॉजिटिव, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ और अकोला का कोरोना ग्राफ

Cabinet minister Sunil Kedar Corona positive
कैबिनेट मंत्री सुनील केदार पॉजिटिव, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ और अकोला का कोरोना ग्राफ
कैबिनेट मंत्री सुनील केदार पॉजिटिव, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ और अकोला का कोरोना ग्राफ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुरुवार को महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री सुनील केदार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का नया रिकॉर्ड

उधर नागपुर में 1 हजार 727 लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अब तक 34 हजार 432 मरीजों को कोरोना का संक्रमण हो चुका है। इसमें 26 हजार 909 मरीज शहर के, 7 हजार 228 ग्रामीण के और 295 जिले के बाहर के हैं। 1226 स्वस्थ हुए हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों में अब बत तक 22 हजार 882 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है, इसमें 11 हजार 387 होम क्वारेंटाईन वाले मरीज है। अब तक कुल 66 फीसदी मरीज ठीक हो चुके है। वहीं गुरुवार को 45 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। इसमें शहर के 36, ग्रामीण के 6 और जिले के बाहर के 3 लोग शामिल है। अब तक नागपुर जिले में 1 हजार 177 कोरोना पॉजिटिव मरीज दम तोड़ चुके है।कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन 17 सौ से अधिक मरीजों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। हालांकि मरने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या फिलहाल स्थिर है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु 50 के करीब बनी हुई है।

यवतमाल में कोरोना से 7 मृत, 122 संक्रमित  

यवतमाल जिले में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 7 लोगों की मृत्यु के साथ 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मृतकों में  शहर के 3, बाभुलगांव, नेर, पुसद और वणी के 1-2 व्यक्ति शामिल है। इसके साथ ही जिले में मृतकों की संख्या 99 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक 3727 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं जिनमें से 2679 स्वस्थ हो चुके हैं। 

वर्धा में 4 की मृत्यु, 89 नए मरीज

वर्धा जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मृत्यु के साथ 89 नए मरीज भी पाए गए हैं। मृतकों में वर्धा शहर के दो, आष्टी और सेलू तहसील के एक-एक मरीज का समावेश है। इनसके साथ ही मृतकों की संख्या 28 पर पहुंच गई है। 1294 संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 808 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

भंडारा में तीन ने गंवाई जान, 167 संक्रमण के शिकार

भंडारा जिले में गुरुवार 3 सितंबर को अब तक के सर्वाधिक 167 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1607 पर पहुंच गया है जबकि 28 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 

गोंदिया में 2 की मौत, 189 नए संक्रमित

गोंदिया जिले में 2 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई तथा 189 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिन 2 संक्रमितों की मृत्यु हुई है, उनमें आमगांव तथा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर निवासी व्यक्ति का समावेश है। अब तक 27 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं, जबकि 1930  संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 1045 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। 

गड़चिरोली जिले में फिर मिले 18 मरीज  

गड़चिरोली जिले में गुरुवार को मिले 18 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1214 पर पहुंच गया है। अब तक 909 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 304 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

चंद्रपुर में 3 को लील गया कोरोना, 222 नए पॉजिटिव 

चंद्रपुर जिले में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 222 नए मरीज भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा ३ हजार पार कर 3167 पर पहुंच गया है। इनमें से 1476 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ 35 पर पहुंच गया है। 


जिले में एक ही दिन में मिले 252 नए मरीज

अमरावती जिले में गुरुवार को कुल 252 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 6235 पर पहुंच गई है। इनमें से 4723 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को मिले संक्रमितों में मनपा के दो कर्मी शामिल हैं। 


अकोला में 1 मृत, मिले 99 संक्रमित

अकोला में 99 नए संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद कुल मरीजों की संख्या 4,250 हो गई है। 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की तादाद 160 हो गई है। 57 के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,343 हो गई है। 724 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है।

बुलढाणा में कोरोना विस्फोट, मिले 185 संक्रमित 

गुरुवार को जिले में कुल 185 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,514 तथा मृतकों का आंकड़ा 49 पर पहुंच गया है। 1,060 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 

वाशिम में 2 की मौत, 76 कोरोना पाज़िटिव

गुरुवार को वाशिम जिले में 76 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिले हैं तथा 52 वर्षीय और 75 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। जिले में अबतक 1,849 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अबतक 29 की मृत्यु हो चुकी है। जिले के विविध कोविड केयर सेंटर्स में 469 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

 

 

Created On :   3 Sep 2020 5:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story